"Namma Yatri: कैसे 0% कमीशन मॉडल ने Ola-Uber को टक्कर दी"

Namma Yatri की सफलता की कहानी

🛺 Namma Yatri: 0% कमीशन के साथ एक बड़ी जीत!

*लोगों को लगा कि Namma Yatri फेल हो जाएगा, क्योंकि यह Ola और Uber की तरह ड्राइवर से कमीशन नहीं लेता (0% कमीशन)।*

*लेकिन हैरानी की बात यह है कि Namma Yatri ने सिर्फ 2 साल में 25% मार्केट शेयर हासिल कर लिया!* 🚌

ऑटो रिक्शा 3 मिलियन से ज्यादा ड्राइवरों की आजीविका का जरिया है और आम जनता के लिए सस्ती सवारी का माध्यम भी।

हालांकि, ड्राइवरों की कमाई अस्थिर होती है क्योंकि यह इंडस्ट्री बहुत बिखरी हुई और अनियंत्रित है।

Ola और Uber जैसे प्लेटफॉर्म ड्राइवर की कमाई पर 20-30% कमीशन लेते हैं।

इन्हीं समस्याओं को सुलझाने के लिए Namma Yatri को ड्राइवर-फर्स्ट मॉडल के साथ बनाया गया।

*यह 2022 में लॉन्च हुआ और अब ये बेंगलुरु, मैसूर, कोच्चि, कोलकाता, आसनसोल-दुर्गापुर, सिलीगुड़ी, हैदराबाद, चेन्नई और दिल्ली में काम करता है।*

🚖 ड्राइवरों की जरूरतें समझने के लिए उन्होंने खुद ऑटो चलाया

ड्राइवरों की समस्याएं समझने के लिए टीम ने खुद ऑटो खरीदे और यात्रियों को लेकर गए।

इससे उन्हें ड्राइवर और यात्री दोनों की असल ज़िंदगी की परेशानियों का अनुभव हुआ।

💡 फ्लेक्सिबल प्राइसिंग मॉडल

ड्राइवर यूनियन की बातों को ध्यान में रखते हुए Namma Yatri ने दो विकल्प दिए:

  • 👍 ₹25 की डेली सब्सक्रिप्शन – अनलिमिटेड ट्रिप्स के लिए
  • 👍 ₹3.5 प्रति राइड – सिर्फ 10 ट्रिप्स तक, उसके बाद फ्री

₹25-35 की डेली फीस से कंपनी को ड्राइवर की कमाई का सिर्फ 1.66%-2.33% हिस्सा मिलता है, जबकि दूसरी कंपनियां 20% लेती हैं।

🧠 लागत कम करने की स्मार्ट रणनीति

कंपनी ने चार मुख्य खर्च पहचाने: Team, Maps, Servers, Marketing

  • टेक टीम को lean रखा – इंजीनियर अपनी पेरेंट कंपनी Juspay से लिए।
  • Google Maps की जगह Open Street Maps का इस्तेमाल किया, जिससे Mapping का खर्च ₹2/राइड तक आ गया (दूसरी कंपनियां ₹12-15/राइड खर्च करती हैं)।

🤝 कम्युनिटी के लिए, कम्युनिटी के साथ

प्रोडक्ट बनाते समय कंपनी ने ड्राइवर की संतुष्टि और उनके जुड़ाव को प्राथमिकता दी।

ड्राइवर की पारदर्शिता की समस्या हल करने के साथ-साथ, ग्राहक की भी 'ट्रांसपेरेंसी' की समस्या दूर करने का प्रयास किया।

🌐 ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

Namma Yatri Beckn Protocol पर आधारित है — एक ओपन-सोर्स सिस्टम जो ऐप्स और सर्विसेज को आसानी से जोड़ने में मदद करता है।

इससे सभी जानकारी साझा करना आसान होता है — जैसे राइड का रेट, सक्रिय राइड्स, ग्राहक खोज और ड्राइवर की कमाई।

Courtesy – Finflow

टिप्पणियाँ