Mr. Indian Hacker को धमकी: लॉरेंस बिश्नोई ने मांगे ₹80 लाख
New Delhi : 30 June,25 : हाल ही में एक गंभीर धमकी मिली है यूट्यूब पर लाखों दिलों को जीतने वाले Mr. Indian Hacker (दिलराज सिंह रावत) को । गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उनसे ₹80 लाख की फिरौती मांगी है। अगर यह रकम नहीं दी गई, तो वो इसके परिवार को कष्ट पहुंचाएगा ।
यह मामला तब सामने आया जब दिलराज को एक धमकी भरा Email मिला। बिश्नोई गैंग ने साफ तौर पर कहा कि अगर उनकी मांगी गई रकम नहीं दी गई, तो वह उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकता है।
माना जा रहा है कि धमकी सीधे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से आई है । गैंग ने ₹80 लाख की फिरौती मांगी है। दिलराज ने तुरंत इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस में दर्ज कराई।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
धमकी के कॉल और मेसेज का स्रोत पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम सक्रिय है। दिलराज और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई है।
दिलराज ने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह इस मुश्किल समय में भी मजबूती से खड़े रहेंगे। पुलिस और प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि इस मामले को जल्द ही सुलझाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें