iPhone 17 Pro में मिल सकता है A19 चिप, 8K वीडियो और बेहतर कूलिंग सिस्टम


Apple इस साल सितंबर में iPhone 17 और iPhone 17 Pro Max लॉन्च कर सकता है। लीक हुई जानकारी के अनुसार, इन फोन्स में कई नए डिजाइन और हार्डवेयर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 17 Pro में पीछे की तरफ नया कैमरा डिज़ाइन हो सकता है, जिसमें आयताकार बंप और गोल कोने होंगे। कैमरा लेंस अब भी तिकोने अंदाज़ में लगे रहेंगे, लेकिन इनका फिनिश और किनारे पहले से अलग और उभरे हुए होंगे।

इस बार टाइटेनियम की जगह एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है। फोन का पिछला हिस्सा पूरी तरह कांच की बजाय एल्युमिनियम और ग्लास का कॉम्बिनेशन हो सकता है।

बैटरी भी बड़ी हो सकती है, जिससे बैटरी बैकअप बेहतर मिलेगा।

Apple इस बार अपना खुद का Wi-Fi 7 चिप भी ला सकता है, जिससे इंटरनेट स्पीड और स्टेबिलिटी पहले से बेहतर होगी।

iPhone 17 Pro में नया A19 Pro चिप मिल सकता है, जिसे TSMC की 3nm टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। इससे फोन की परफॉर्मेंस और भी तेज़ हो जाएगी।

सभी मॉडल्स में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जबकि Pro वर्जन में 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Pro और Pro Max वर्जन में 12GB RAM दी जा सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स और स्मूद चलेंगे। साथ ही, भारी कामों जैसे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए वapor chamber कूलिंग सिस्टम भी मिल सकता है।

हालांकि ये सभी फीचर्स अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हैं, लेकिन अगर ये सच साबित होते हैं तो iPhone 17 Pro में काफी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा।


टिप्पणियाँ