शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप शाम 7:36 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर अंदर था। भूकंप 32.96 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.71 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आया।
पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें